Enlightenment is Intimacy with All Things

Author
Michael Damian
20 words, 24K views, 9 comments

Image of the Weekज्ञान सभी चीजों के साथ अंतरंगता है
- माइकल डैमियन द्वारा लिखित (२१ जून, २०१७)

हम इसका उपयोग कैसे करते हैं इसके आधार पर, मन सत्य को छुपा सकता है या प्रकट कर सकता है और इस तरह हमारे लिए नरक या स्वर्ग बना सकता है। उस मायने में, जहां हम वास्तव में रहते हैं, वह है हमारे दिमाग की गुणवत्ता में। जो इसकी गुणवत्ता को निर्धारित करने वाला पहलू है, वह अंतर्दृष्टि है।

अंतर्दृष्टि ध्यान से आती है। अंतर्दृष्टि चीज़ों को स्पष्ट करती है और हमारा उत्थान करती है। अंतर्दृष्टि हमें अपनी पहचान के गहनतम स्तर स्तर पर बदलती भी है, क्योंकि चीज़ों को जैसे वो हैं, उन्हें वैसे ही देखने से इस बात में एक बदलाव उत्पन्न होता है कि हम खुद को क्या समझते हैं।

दूसरे शब्दों में, सच्चाई देखने से, हम सच्चाई में जागृत होते हैं। हम नहीं कह सकते, "मैं अस्तित्व की सच्चाई को जानना चाहता हूं, लेकिन मुझे इससे बाहर छोड़ दो।" यह ऐसे नहीं चलता। अस्तित्व की सच्चाई के बारे में प्रश्न पूछना हमारी अपनी पहचान पर प्रश्न उठाता है। यह इस तरह से काम करता है क्योंकि सच्चाई, पूर्ण होने के नाते, आपसे बाहर किसी वस्तु, छवि या राय के रूप में नहीं पाई जा सकती। इसे प्रत्यक्ष पहचान के माध्यम से जाना जाता है या बिल्कुल नहीं।

अंतर्दृष्टि भीतर की वो दृष्टि है जो जीवन की सतही दिखावट को छेदती है, हमें भ्रम के परिश्रम से मुक्त कराती है। आभास को कहीं शुरू करना ज़रूरी है। हम यह देखने से शुरू करते हैं कि हमारे सामने वो है, जो भी दिमाग में दिख रहा है। जैसा हम देखना सीखते हैं, देखने के लिए जुनून बढ़ता है। आभास दिल में सुंदरता के क्षितिज को खोलता है। फिर वो समय आता है जब हम सभी चीजों के देवत्व की पूर्ण दृष्टि प्राप्त करते हैं, जिसमें स्वयं हमेशा के लिए खुल जाता है।

खुले हुए, हम सच्चे रिश्ते बनाते हैं। यही कारण है कि आत्मज्ञान को सभी चीजों के साथ अंतरंगता के रूप में वर्णित किया गया है। अंतरंगता से तात्पर्य है जानने की निकटता। इसका अर्थ यह नहीं है कि आत्मज्ञान हमें हर चीज़ के बारे में ज्ञान से भर देगी। अंतरंगता जानने के एक अलग तरीके को संदर्भित करता है, प्यार के माध्यम से । प्यार स्पष्ट रूप से समझने की एक स्थिति है जिसमें हम इस बात की सराहना करते हैं कि वास्तविकता संपूर्ण और उदार है। यह समझना एक सर्वोच्च खोज है, वो अज्ञात लक्ष्य जिसकी ओर सभी मानवीय इच्छाओं का झुकाव है।

विचार के लिए कुछ मूल प्रश्न: आप ज्ञान के विचार को सब चीज़ों से अंतरंगता की धारणा से क्या समझते हैं? क्या आप कोई व्यक्तिगत अनुभव बाँट सकते हैं जब आपने वास्तविकता की पूर्णता और उदारता के गुण को महसूस किया हो? अस्तित्व के बारे में सच्चाई की आपकी खोज में आपकी अपनी पहचान को शामिल करने में आपको क्या मदद करता है?

माइकल डैमियन द्वारा लिखित "आर्ट ऑफ़ फ़्रीडम" से उद्धृत।
 

Excerpted from "The Art of Freedom" by Michael Damian.


Add Your Reflection

9 Past Reflections